मेरठ, जून 13 -- ऐतिहासिक प्रान्तीयकृत मेला नौचंदी की अवधि को जिला प्रशासन ने बढ़ा दिया है। डीएम डॉ. वीके सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब नौचंदी मेला 12 जून के बजाय 16 जून 2026 तक जारी रहेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मेला 13 मई 2026 से 12 जून 2026 तक चलना था लेकिन व्यापारियों की मांग के बाद प्रशासन ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए मेले की अवधि में चार दिनों की वृद्धि कर दी है। इससे अब यह 16 जून 2026 तक संचालित होगा। डीएम ने ​संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़ें- पूर्णागिरि मेले का समापन 15 जून को होगा यह भी पढ़ें- Kainchi Dham Mela 2026: 15 जून को लगेगा बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम का मेला, जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी बातें

हिंदी हि...