नौचंदी मेले का शुभारंभ, माता रानी के भजनों से गूंजा पटेल मंडप
मेरठ, मई 13 -- प्रांतीयकृत ऐतिहासिक नौचंदी मेला का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर पटेल मंडप में आयोजित भव्य माता की चौकी में देर रात तक भजनों का गुणगान चलता रहा। पूरा मंडप माता रानी के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए मां दुर्गा की आराधना की और भक्ति में सराबोर नजर आए। प्रभारी मंत्री धर्मपाल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन कर अखंड ज्योत प्रज्जवलित की। इसके बाद माता की चौकी का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें भजन गायक शीतल पाडे ने माता रानी के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या का शुभारंभ मेरे घर में कोई कमी नहीं, बस तेरा आना बाकी है भजन से हुई। राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे भजन पर श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष करने लगे। पूरा पंडाल राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.