मेरठ, अप्रैल 29 -- ऐतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेले में धीरे-धीरे दुकानें और छोटे झूले लगने शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत का दावा है कि पांच मई तक मेला विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। मेले में लगने वाली करीब 700 दुकानों में से 500 से ज्यादा दुकानों की पर्ची काटी जा चुकी है। दुकानदार लगातार पर्ची कटवाने पहुंच रहे हैं। वहीं जिला पंचायत ने पटेल मंडप को भी सजाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिला पंचायत ने दुकानों के भीतर पड़े कूड़े को भी साफ कराया। एएमए का कहना है कि बुलंदशहर में चल रही नुमाइश से ही यहां दुकानें आनी हैं। दुकानदारों ने पहले ही अपनी दुकानों को आरक्षित करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक दुकानों के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। एक बल्ब के साथ कनेक्शन दिए जाने के लिए 1470 रुपये लिए जा रहे हैं। इस बार दुकानों को अस्थायी प्रीपेड...