नौचंदी मेला : ...गम की बदलियों में भी खुशी छांटता हूं मैं
मेरठ, जून 8 -- मेरठ। प्रांतीयकृत नौचंदी मेला समिति की ओर से पटेल मंडप में रविवार को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज, आचार्य राधाकृष्ण मनोडी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए हास्य व्यंग्य कवि शंभू शिखर ने काव्य पाठ करते हुए पढ़ा की मनहूस से चेहरों को सदा डांटता हूं मैं, गम की बदलियों में भी खुशी छांटता हूं मैं। कवि कमलेश शर्मा ने अन्याय के विरुद्ध पढ़ा जहां लोग अन्याय पर मौन रहते, वहां पर हमारी कलम बोलती है। गीतकार प्रो. श्लेष गौतम ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा, राम घर घर में हों प्रार्थना है मगर, इक भरत जैसा भाई हमें चाहिए। गीतकार राजुमार शर्मा ने गीत सुनाया, हास्य कवि लटूरी लट्ठ ने अपनी रचनाओं स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.