नौचंदी जुमेरात पर उमड़ी जायरीनों की भीड़, घंटों तक लगा जाम
रुडकी, मार्च 26 -- ईद के बाद पड़ने वाली नौचंदी जुमेरात पर साबिर पाक की जियारत के लिए जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। दरगाह साबिर पाक में जियारत को जायरीनों को लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जायरीनों की भीड़ होने की वजह से पीपल चौक और पुल पर वाहनों का जाम लग गया। इसके कारण जायरीनों को घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। कलियर में ईद के बाद पहली नौचंदी जुमेरात को भारी संख्या में जायरीन साबिर पाक की दरगाह पर जियारत करने पहुंचे हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। जुमेरात होने की वजह से दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब आदि दरगाहों पर कई दिनों से जायरीन कलियर पहुंच रहें हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.