मेरठ, मार्च 24 -- मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति फाल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते घंटों तक बाधित रही। लोगों ने बिजलीघर पर शिकायत दर्ज कराते हुए आक्रोश भी जताया। मंगलवार को पल्लवपुरम प्रथम, सिविल लाइन, कंकरखेड़ा टाउन उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते शटडाउन प्रस्तावित था। इन इलाकों में दिन में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। इनके अलावा पल्लवपुरम नो पाकेट, मीनाक्षीपुरम, मंगल पांडेनगर ए ब्लाक फीडरों की भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, नौचंदी उपकेंद्र से तीन फीडरों की फाल्ट के कारण करीब पांच घंटे दिन में बिजली गुल होने पर लोग परेशान हुए। बिजलीघर से लेकर अधिकारियों से उपभोक्ताओं ने गुहार लगाई। घंटाघर इलाके में भी पहले मरम्मत एवं फाल्ट के चलते बिजली प्रभावित हुई। अकरम कुरैशी का कहना है कि क्षेत्र में पिछल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.