नौचंदी एक्सप्रेस में चोरी का खुलासा, 1.5 लाख के जेवर बरामद
मुरादाबाद, जुलाई 1 -- चार दिन पहले नौचंदी एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना का जीआरपी ने बुधवार को खुलासा कर दिया। रेलवे पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले चोर को पकड़कर उसके पास से 1.5 लाख के जेवरात बरामद किए हैं। 27 जून को नौचंदी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री के तकिये के नीचे रखा पर्स चोरी हुआ था। जिसमें जेवर और कुछ पैसे रखे थे। जीआरपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी रविन्द्र कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में बुधवार को प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से एक अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बैजनी थाना टांडा जिला रामपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से नौचंदी एक्सप्रेस से चोरी किया गया सामान जिनमें दो सोने की चूड़ियां, एक सेट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.