बागेश्वर, मार्च 11 -- नपं के नौघर वार्ड में मादा गुलदार अपने शावकों के साथ घूमते हुए दिखी। इससे नगर के लोग दहशत में आ गए। नगरवासियों ने वन विभाग से शीघ्र गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। जंगलों में इन दिनों आग लगने से जंगली जानवर आबादी की ओर आने लगे हैं। दो दिन पूर्व गुलदार राजसेरा में घास काट रही एक महिला पर झपट गया था। महिला ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। अब मादा गुलदार सुबह-शाम नगर पंचायत के नौघर वार्ड में दिखाई दे रही है। इससे लोगों में दहशत है। बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं का खेतों में जाना और लोगों का बाजार जाना मुश्किल हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश नेगी ने वन विभाग से नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...