नौघरा में गंगा कटान को रोकने लिए शासन को जाएगा प्रस्ताव
चंदौली, जून 22 -- धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के गंगा किनारे नौघरा गांव रविवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सिद्धार्थ कुमार सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने किनारे हो रही कटान की भयावहता देखी। अफसरों को निर्देश दिया कि वे बोल्डर, बोरी आदि की व्यवस्था कर कटान की रोकथाम को लेकर जल्द ही जरूरी कार्ययोजना बनाएं। ताकि अगले सत्र से यहां बोल्डरिंग के जरिए गंगा की कटान को रोका जा सके।सकलडीहा क्षेत्र के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने हसनपुर गांव में बाण गंगा ड्रेन की खुदाई एवं मरम्मत, भुपौली नहर योजना में 4 किमी लाइनिंग कराने सहित नौघरा में गंगा की कटान के मुद्दे को विधानसभा की याचिका समिति में उठाया था। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्या को लेकर विधायक ने किया निरीक्षण इसी क्रम में रविवार को विधायक प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.