भभुआ, जून 5 -- झोपड़ी बनाने, मवेशी बांधने, नाद गाड़ने से सड़क की चौड़ाई हो रही कम हादसे की आशंका के बीच पथ में चालक कर रहे हैं वाहनों का परिचालन (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की जैतपुर कला पंचायत की नौगढ़-धरचोली सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे कई स्थानों पर झोपड़ी बनाने, मवेशी बांधने, नाद गाड़ने से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इससे वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हादसे की आशंका के बीच चालक वाहनों का परिचालन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौगढ़-धरचोली सड़क पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित ग्रामीण उदय प्रताप सिंह और पूर्व मुखिया मुसाफिर राम ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग की गई। लेक...