अमरोहा, जनवरी 23 -- नौगावां सादात, संवाददाता। कस्बे में सौंदर्यीकरण की कवायद के बीच नगर पंचायत प्रशासन नौगावां सादात-अमरोहा मार्ग पर कोतवाली के सामने म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण व सौंदर्यीकरण कराएगा। करीब 20 लाख रुपये की लागत से फव्वारे के निर्माण और सौंदर्यीकरण के बाद कस्बा बदला-बदला नजर आएगा। कवायद तेज कर दी गई है। जिले के दूसरे निकायों की तरह कस्बे में भी सौंदर्यीकरण की कवायद चल रही है। इसी कवायद में अमरोहा-नौगावां सादात रोड पर कोतवाली के सामने संगीतमय फव्वारे का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। फव्वारे का निर्माण अमरोहा शहर में जोया रोड पर बने फव्वारे की तर्ज पर किया जाएगा। शाम के समय फव्वारा रंगीन लाइटों से जगमग होते ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। रंगीन लाइटों में फव्वारे से निकलने वाली पानी की बौछार भी कलरफुल नजर आएगी। करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.