अमरोहा, मार्च 15 -- क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अभियान चलाया। सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ ने टीम के साथ क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरोला में जनता क्लीनिक व यूनिक चाइल्ड केयर क्लीनिक का निरीक्षण किया। इसमें क्लीनिकों की आड़ में मेडिकल स्टोर संचालित करने के साथ ही मरीजों को भर्ती कर इलाज भी किया जा रहा था। इस पर सीएचसी प्रभारी ने अवैध संचालित दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। संचालक शहजाद और आजम को क्लीनिकों के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज पेश करने को तीन दिन की मोहलत दी है। बताया कि इसके बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.