नौगावां सादात में अवैध संचालित अस्पताल सील किया
अमरोहा, मई 14 -- नौगावां सादात। सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार को क्षेत्र के गांव बीलना में जनता हॉस्पिटल पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान संचालक मोहम्मद शहजाद ने अस्पताल के संचालन के दस्तावेज नहीं दिखाए। इस पर सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल की ओटी और एनआईसीयू को सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। इसके बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.