नौगावां सादात और मंडी धनौरा में रामगंगा नहर पर 11 करोड़ से बनेंगे दो पुल
अमरोहा, जून 2 -- अमरोहा, संवाददाता। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव जाझरू में रामगंगा नदी पर बने जर्जर हाल पुल के निर्माण पर 5.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उधर, मंडी धनौरा क्षेत्र में शेरपुर रोड पर बने जर्जर हालत के रामगंगा पुल का भी 5.98 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाएगा। दोनों पुलों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब 15 जून से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतितपुलों की स्थिति नौगावां सादात क्षेत्र में रामगंगा फीडर चैनल से जाझरू कमालपुरी मार्ग पर रामगंगा नदी पर बना पुल जर्जर हालत में है। 50 साल की मियाद पूरी कर चुके पुल को बीते साल सीजन की बारिश में लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए असुरक्षित घोषित कर इस पर वाहनों का आवागमन रोक दिया था। इसके बाद वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.