गंगापार, मार्च 23 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के नौगवां अतरैला गांव में सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार को पलभर में बेघर कर दिया। आग की लपटों ने घर समेत पूरी गृहस्थी को राख में बदल दिया, वहीं एक पशु की जिंदा जलने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के नौगवां अतरैला गांव में सोमवार करीब 12 बजे सुशील कुमार पटेल के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। आग की चपेट में पास की गोशाला भी आ गई, जहां बंधा एक पशु जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप आदि की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू की। आग लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.