पलामू, जून 12 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के नौगढ़ा गांव स्थित फोर्टिस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का द्वितीय स्थापना दिवस व सत्यसाई नर्सिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीएससी नर्सिंग, जीएनएम एवं एएनएम के सेकंड बैच का विदाई समारोह बुधवार की देर शाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ नफीस अहमद, सहायक रजिस्ट्रार रजी खान, नौगढ़ा ओपी प्रभारी सुशील उरांव, संस्थान के चेयरमैन नितेश पाठक, समाजसेवी अशोक पांडेय आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सत्यसाई नर्सिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और फोर्टिस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जैसे संस्थानों का होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात ह...