नौगढ़ सीएचसी में लगेगा अल्ट्रासाउंड मशीन मिलेगी शव वाहन की सुविधा
चंदौली, जून 22 -- नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद नौगढ के सुदूर वनांचल एवं पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सांसद छोटेलाल खरवार की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ में सीएसआर फंड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड मशीन तथा शव वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक स्टीमेट तैयार कराने का निर्देश दिया हैं। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने बताया कि नौगढ़ क्षेत्र जनपद का सबसे पिछड़ा और दुर्गम इलाका माना जाता है। यहां लंबे समय से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को जांच के लिए चकिया, जिला मुख्यालय या वाराणसी तक जाना पड़ता है। इससे मरीजों को आर्थिक और शारीरिक दोनों प्रकार की परेशानियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.