नौगढ़ में 108 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास
चंदौली, मई 28 -- चंदौली। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नौगढ़ ब्लॉक स्थित मझगावा ग्राम पंचायत में 108 भूमिहीन परिवारों के लिए आवासीय परियोजना का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग और सीडीओ आर जगत साईं मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि परियोजना का लक्ष्य केवल भूमिहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना नहीं है। बल्कि उन्हें पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी जोड़ना है। राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना 108 भूमिहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और समावेशी तथा सतत विकास के शासन के संकल्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.