चंदौली, अप्रैल 18 -- नौगढ़। नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर स्थित रिठिया गांव के समीप शुक्रवार को बिना परमिट गिट्टी लादकर जा रहे एक ट्रक (डंपर) को जयमोहनी वन रेंज के वनकर्मियों ने पकड़ा। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन को सीज कर वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...