नौगढ़ में दूसरे दिन भी आपूर्ति रही बाधित, दिनभर चला मरम्मत कार्य
चंदौली, मई 16 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में बीते बुधवार की शाम आए आंधी तूफान में बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। गुरुवार के साथ ही शुक्रवार को भी क्षेत्र के कई इलाकों में दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जिससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कड़ाके की धूप के बीच बिजली कर्मचारी दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार देर रात तक तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- बिजली फाल्ट को ठीक करने में जुटा विभागीय महकमाआंधी का प्रभाव बुधवार की शाम आई तेज आंधी ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। आंधी में क्षेत्र में करीब सौ से अधिक बिजली के खंभे, सैकड़ों इंसुलेटर तथा करीब एक दर्जन ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.