चंदौली, जनवरी 7 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन नौगढ़ के वार्षिक चुनाव में रामचंद्र यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज किया है। वहीं महामंत्री पद पर अंगद पासवान को निर्विरोध चुना गया है। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही साथी मतदाताओं में खुशी व्याप्त हो गयी। माला पहनाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित मतदान में कुल 29 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें रामचंद्र यादव को 16 मत और प्रतिद्वंद्वी सत्यानंद तिवारी को 13 मत मिले। जिसमें रामचंद्र यादव ने तीन मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर विजय हासिल किया। चुनाव अधिकारी बीरेंद्र केशरी ने बताया कि बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामित सभी 29 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हो गया। जबकि महामंत्री पद पर अंगद पासवान को निर्विरोध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.