नौगढ़-चकिया के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। नौगढ़ और चकिया इलाके में सवा सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति रात से ही ठप है। बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से आपूर्ति बंद है। गुरुवार की सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। जिससे नौगढ़ कस्बा फीडर से विद्युत आपूर्ति देर शाम तक शुरू होने की संभावना है।वहीं आंधी पानी से गिरे पेड़ को ग्रामीणों ने सड़कों से काटकर हटा दिया है। जिससे आवागमन सामान्य हो गया है। इसके साथ ही चकिया के शिकारगंज और करवदिया गांव में दीवार गिरने से अधेड़ और एक महिला की मौत के मामले में तहसील प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में आई तेज आंधी पानी से गरे, कई इलाकों की बिजली गुल ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.