नौगढ़ क्षेत्र में लोग जान हथेली पर रखकर डग्गामार वाहनों से करते है यात्रा
चंदौली, मई 14 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़-चकिया मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। परिवहन निगम की बसों का अनियमित और असमय संचालन होने से क्षेत्रीय लोगों को मजबूरन डग्गामार और मालवाहक वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सवारियों को सीटों के अलावा वाहनों के पायदान तक पर बैठाया जा रहा है। वहीं परिवहन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण वाहन संचालकों की मनमानी लगातार जारी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय चंदौली, चकिया तहसील, पीडीडीयू नगर, वाराणसी और अन्य स्थानों पर विभागीय कार्य, न्यायालय संबंधी काम, खरीदारी, इलाज और रिश्तेदारी में आने-जाने के लिए काफी जोखिम उठाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- बसों की कमी से यात्रियों को घंटों इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि रोडवेज बसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.