नौगढ़ के युवाओं ने देखी ग्राम स्वराज्य के नींव की तस्वीर
सोनभद्र, जून 20 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को चंदौली जिले के नौगढ़ के 20 गांव के 100 युवक-युवतियों ने मानव सेवा केंद्र के माध्यम से ग्राम स्वराज के नींव की तस्वीर देखाी। उन्होंने जैविक खेती, स्वावलंबन की राहें, चरखा, सूती खादी, घानी से तेल पेराई, अगरबत्ती, साबुन निर्माण कार्य देखा। साथ ही आपसी संवाद के जरिए स्त्री पुरुष समानता, घरू बगिया, कंपोस्ट खाद, ग्राम स्वावलंबन पर चर्चा की। इस दौरान शुभा प्रेम ने कहा कि घरेलू कार्यों में भाइयों का हाथ बटाने की आदत डालनी चाहिए। लड़का-लड़की के सामान्य व्यवहार और कार्य से बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लड़कियां भाई पर भरोसा करती है उसी तरह भाई को भी समाज की लड़कियों के साथ घर की बहन जैसा व्यवहार मिले तो बदलाव संभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.