चंदौली, अप्रैल 3 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी वन रेंज के चोरमरवा बीट में गुरुवार को अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास में जुट गई। वनविभाग का आग बुझाने का जारी प्रयास के दौरान ही मौके पर पहुंची अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। आग पर नियंत्रण होने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने से बचाव हो सका।क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद उसे पूरी तरह बुझाकर ही फेंकें। जिससे अगलगी की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।उन्होंने बताया कि जंगल में महुआ बीनने के दौरान खर-पतवार और झाड़-झंखाड़ साफ करने के लिए आग लगाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। ऐसा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.