चंदौली, अप्रैल 13 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के कौवाघाट के पास सोमवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 14.739 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। नौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को मुखबिर की सूचना से मिली की गांजा लेकर तस्कर कौवाघाट से मधुपुर जाने के फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने के आधार पर कौवाघाट पुल पर घेरेबंदी कर ली। वहां से बाइक से गांजा लेकर मधुपुर जा रहे दो गांजा तस्करों को पकड़ लिया। उनके पास से 14 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियो ने पुलिस को बताया कि अपने गांव के बगल पहाड़ी से सस्ते दाम में गांजा खरीद कर महंगे दाम पर मधुपुर व...