चंदौली, मई 2 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवा घाट पुल से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 32.00 किलोग्राम गांजा और एक बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपी बिहार से गांजा लेकर चंदौली सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी बाइक पर काफी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर कौवा घाट पुल से कहीं जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर कौवा घाट पुल पर सहयोगियों के साथ घेर बंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- नौगढ़ से गांजा सहित तो तस्कर गिरफ्तार उनके पास से लगभग 8:30 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद हुआ है। तस्कर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.