नौका हादसे में लापता प्रियंका व अमीरा के गांव कुवौल में नहीं जले चूल्हे
दरभंगा, जून 10 -- गौड़ाबौराम, एक संवाददाता। जमालपुर थाना क्षेत्र के तरबारा टी स्पर के समीप बुधवार की सुबह हुई नाव हादसे में लापता अमीरा व प्रियंका के पैतृक गांव कुवौल में चूल्हे भी नहीं जले। गांव के सारे लोग उपवास कर गांव की दो किशोरी के जिंदा लौटने की आस में दिनभर रास्ता निहार रहे थे। कुवौल गांव निवासी कंचन देवी कहती है, गांव की बेटी नेहा उर्फ प्रियंका अपने चाची मनिया देवी के साथ सुबह सवेरे मूंग तोड़ने के लिए कोसी नदी के उसपार जा रही थी जहां नदी की तेजधारा में उसकी नौका नदी में पलट गई। नाव पर प्रियंका और उसकी चाची के साथ आठ नौ की संख्या में अन्य और लोग भी सवार थे। प्रियंका और अमीरा को तैरने नहीं आती थी सो वह कोसी नदी की तेजधारा के भवंर में फंसकर प्रवाहित हो गई। यह भी पढ़ें- कोसी में नाव पलटने से 11 डूबे, महिला की मौत, किशोरी समेत दो लापताग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.