नौका विहार देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बरेली, जुलाई 1 -- फतेहगंज पूर्वी ।श्री राधा-कृष्ण पुराना मंदिर में आयोजित नौका विहार एवं आम महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।मंदिर में भगवान के समक्ष फूलों से सजी कृत्रिम नौका विहार की सुंदर झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जल में बिखरी गुलाब की पंखुड़ियां और कमल के पत्ते भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करते रहे। वहीं विभिन्न प्रकार के आमों का भव्य भोग अर्पित किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Darbhanga News महाभिषेक के साथ संपन्न हुई जगन्नाथ स्नान या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.