गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी 17 जून को केन्द्रीय मन्त्री तोखन साहू के आगमन के साथ ही योग दिवस तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी बैठक हुई। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष ने गुरुवार को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान के साथ अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपीं। बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को चिलुआताल व नौका विहार तारामंडल में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान एवं 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' के अंतर्गत 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।उन्होंने यह भी पढ़ें- सीएमके जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रमदान आज आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता विश्व पर्यावरण दिवस ...