नौकायन मार्ग पर हटाया गया अतिक्रमण
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नौकायन मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अभियंताओं एवं प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाया। अभियान के तहत पैडलेगंज बुद्धा गेट से चंपा देवी पार्क, सर्किट हाउस, दिग्विजयनाथ पार्क, नौकायन चौराहा, नया सवेरा तक कार्रवाई की गई। अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों को हटाने की कार्रवाई की गई।सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.