नौकर लाखों रुपये लेकर फरार, पुलिस से कार्रवाई की मांग
शामली, जून 17 -- कस्बे की जाट कॉलोनी स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत कर्मचारी पर ग्राहकों और बाजार के लोगों के करीब दो लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की तलाश कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बे की जाट कॉलोनी स्थित भारत प्रिंटिंग प्रेस के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ला खैल निवासी एक युवक उसकी प्रेस पर कार्य करता था। आरोप है कि वह पिछले कुछ समय से ग्राहकों से रुपये लेकर उनके कार्य समय पर नहीं करा रहा था तथा धनराशि अपने खाते में जमा करा रहा था। दुकानदार के अनुसार आरोपी दुकान और बाजार के लोगों से करीब दो लाख रुपये एकत्र करने के बाद फरार हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन भी मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं और विरोध करने पर धमकी दी गई। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.