नौकर के प्यार में किशोरी हुई फरार
बांदा, जून 11 -- बांदा। अतर्रा थाने के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को पिता के टायर की दुकान में काम करने वाले नौकर से प्यार हो गया। वह बुधवार को सुबह 11 बजे उसके साथ फरार हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी टायर की दुकान में बछेही का नियाज काम करता है। घर आने-जाने से उसकी 17 वर्षीय बेटी से दोस्ती हो गई। इसलिए वह बिना बताए उसी के साथ कहीं चली गई है। नियाज उसे बहला-फुसलाकर लिवा गया है। पुलिस ने नियाज के खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.