प्रमुख संवाददाता, मार्च 15 -- बांदा और महोबा में खनन व रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की चार दिन चली छापेमारी में करीब 800 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जांच में एक बड़ी खदान घर में काम करने वाले नौकर के नाम पर संचालित किए जाने का मामला सामने आया, जिसे अधिकारियों ने बेहद असामान्य बताया है। आयकर विभाग की 200 से अधिक टीमों ने बुधवार को बांदा, महोबा के खनन कारोबारी व पूर्व विधायक के भाई सीरजध्वज सिंह, दिलीप सिंह और अज्ञात गुप्ता समेत उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान 21 करोड़ की बरामदगी की गई है। इसमें करीब 7 करोड़ नकद और 14 करोड़ के आभूषण हैं। इसके अलावा 20 बैंक लॉकर भी मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया है। आयकर विभाग को इन लॉकरों में और नकदी, आभूषण तथा संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.