फिरोजाबाद, दिसम्बर 21 -- नौकरी से हटाए गए नलकूप ऑपरेटरों ने रविवार को गांधी पार्क में एकत्रित होकर नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नलकूप ऑपरेटरों ने नगर निगम प्रशासन पर उच्चतम न्यायालय की अवमानना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में निगम के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की जाएगी। गांधी पार्क में सभा के दौरान हटाए गए नलकूप ऑपरेटर्स का नेतृत्व करते हुए धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चार नवंबर को दिए आदेश को उचित मानते हुए नगर निगम की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद भी नगर निगम आदेश मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन न करने पर नलकूप ऑपरेटरों ने 18 नवंबर को नगर निगम में अपने-अपने पत्र भी दाखिल किए। इसे भी लगभग 30 दिन हो चुके हैं। अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.