नौकरी से लौटे पति पर पत्नी, बेटे ने बरसाई लाठियां
मैनपुरी, मार्च 7 -- रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बच्चे बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित पिता जान बचाने की गुहार लगाता है लेकिन पत्नी और उसके बच्चों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। बाद में शोर सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचकर पिट रहे व्यक्ति को बचाते हैं। इस मामले में लोगों द्वारा बेरहम पत्नी और उसके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वायरल वीडियो औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर से जुड़ा है। यहां एक बेबस पिता को उसकी अपनी ही पत्नी और बच्चों ने मिलकर बेरहमी से पीट डाला। पीड़ित पिता अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पत्थर दिल बच्चों और पत्नी का दिल नहीं पसीजा। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति कुछ समय पहले ही बाहर नौकरी कर घर वापस लौटा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.