पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। नौकरी से निकाले जाने से आहत कर्मचारी ने रेस्टोरेंट में पहुंचकर हंगामा करते हुए आग लगा दी। उसके आग लगाने की घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रॉबिन मिश्रा ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका संजय नगर कॉलोनी में उसका चंडीगढ फूड जंक्शन के नाम से उसका रेस्टोरेंट है। 14 मार्च की रात करीब 12 बजे उसके रेस्टोरेंट पर काम करने वाले पूर्व कर्मचारी संजीव निवासी एकतानगर कॉलोनी कोतवाली ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। सीसी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को किसी तरह बुझाया। आग लगने से दुकान में रखा सारा स...