नौकरी से निकाला तो कर्मचारी की हो गई चांदी! 4 महीने की सैलरी मिली, फिर दूसरी कंपनी में ज्यादा पैकेज पर मिली जॉब
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नौकरी जाने की खबर किसी भी कर्मचारी को परेशान करने वाली हो सकती है। लेकिन एक कर्मचारी के लिए यह वरदान साबित हो गया। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा ही मामला चर्चे में है। खबर ये है कि एक कर्मचारी ने ऑफिस के बदलते माहौल को पहले ही भांप लिया और नौकरी जाने से पहले ही दूसरी जगह अवसर तलाशने शुरू कर दिए। आखिरकार, उसकी यह तैयारी काम आई और नौकरी जाने के बाद उसे पहले से बेहतर पैकेज वाली जॉब मिल गई। इतना ही नहीं, उसे कंपनी से चार महीने से ज्यादा का सेवरेंस पैकेज भी मिला। बता दें कि यह मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ayesha_fatiima नाम के यूजर ने Reddit की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'भाई ने छंटनी को प्रमोशन में बदल दिया।'नए मैनेजर के आने के बाद कर्मचारी को हुआ शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.