बागपत, जून 26 -- नौकरी से हटाए जाने पर बली गांव के युवकों ने दिल्ली-देहरादून हाईवे के काठा टोल पर पहुंचकर हंगामा किया। टोल मैनेजर और कर्मियों पर हमला बोला, जिसमें कई कर्मचारी मामूली रूप में घायल हुए। टोल मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद आरोपी हमलावर युवक बाइकों पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक हमलावर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है। टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि बली गांव के दो युवक टोल पर नौकरी करते थे। ड्यूटी के दौरान गड़बड़ी मिलने पर दोनों कर्मियों को टोल से हटा दिया गया था। उस समय दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर गए थे। बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों युवक 7-8 बाइकों पर अपने 10-12 साथियों को के साथ टोल पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू करते हुए कर्मी मनीष निवासी बसी और अंकित निवास...