कन्नौज, फरवरी 5 -- तालग्राम, संवाददाता। सलेमपुर आसफपुर पट्टी गांव में नौकरी से घर लौट रहे युवक का शव घर पहुंचने से पहले गांव के बाहर एक सूखे शीशम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांव सलेमपुर आसफपुर पट्टी निवासी अंकित पाल (25) पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सिंह के रूप में हुई है। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम अंकित ने घर आने की बात कही थी। लेकिन गुरुवार सुबह गांव के बाहर शीशम के पेड़ में उसका शव मुफलर के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल के पास ही अंकित की बाइक, हेलमेट और बैग रखे मिले। ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.