नागौर, अगस्त 15 -- राजस्थान के नागौर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई की और एमडीएमए बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। खास बात यह है कि तीन दिन पहले दीप कॉलोनी से पकड़ा गया आरोपी महावीर ही इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि दीप कॉलोनी का मकान उसकी फैक्ट्री की एक ब्रांच की तरह इस्तेमाल हो रहा था, जबकि जोधपुर रोड स्थित किराए का मकान उसकी मुख्य फैक्ट्री थी। बताया जा रहा है कि महावीर खूब सारे पैसे कमाना चाहता था। लेकिन उसके लिए उसने सच्चाई और मेहनत की बजाय शॉर्टकट अपनाने का सोचा और अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नौकरी भी करता था, लेकिन फिर उसे लगा कि इस नौकरी से कुछ नहीं होने वाला, इसलिए उस नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया। अतिरिक्त प...