देवघर, अप्रैल 9 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कोलियरी प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाया। बैठक में कोलियरी प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष मिश्रा, अनुपम दत्ता, मनीष कुमार समेत यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने दमगढ़ा से जमनीटांड़ तक प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित रैयतों के लंबित मुआवजे और रोजगार की मांग को जोरदार तरीके से रखा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रभावित रैयतों को उचित मुआवजा और नौकरी दिए बिना सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस पर क्षेत्रीय महाप्रबं...