मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली युवती को अमरोहा के बछारायूं थाना क्षेत्र निवासी युवक ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर जाल में फंसा लिया। दिल्ली में ले जाकर उसे कॉल सेंटर में काम दिलाया और साथ रहने लगा। बाद में एक दिन चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। आरोपी के साथी ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से मझोला पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 2019 में वह मझोला क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग कर रही थी। अमरोहा के बछारायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सुहेल सैफी भी उसी के साथ कोचिंग कर रहा था। पीड़िता के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.