जहानाबाद, जनवरी 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नौकरी लगाने के नाम पर एक व एक ग्रामीण युवक से तीन लाख 42 हजार रुपये की ठगी कर लेने और रुपए हड़प लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में काको थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव के निवासी चंदन कुमार नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दिया है। उनका कहना है कि उनके ही गांव के निवासी एक व्यक्ति उन्हें नौकरी लगाने के लिए उन्हें आने झांसे में लिया और उनसे ऊक्त रुपये ले लिया लेकिन नौकरी नहीं लगी। अब जब रुपए वापस करने के लिए कहा जा रहा है तो वह इनकार कर रहा है। कई दफे मांग किये जाने के बावजूद भी रुपए जब नहीं मिले तब उक्त युवक ने गुरुवार को इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...