नौकरी लगवाने के नाम शिक्षक ने 13 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज
बागपत, मई 15 -- दाहा। मेरठ के एक इंटर कॉलेज में युवक की क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर अध्यापक ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी बागपत के आदेश पर अध्यापक, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दाहा क्षेत्र के बोपुरा निवासी साबुद्दीन पुत्र न्याजू ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि उसका बेटा आरिफ बीए पास है। प्रार्थी की जान पहचान फैजाम इंटर कॉलेज मेरठ में तैनात शिक्षक तैय्यब पुत्र अलीहसन निवासी शिकारपुर थाना भौराकला मुजफ्फरनगर हाल निवासी माधवपुरम कॉलोनी मेरठ से थी। शिक्षक तैय्यब ने उसके बेटे की कॉलेज में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। शिक्षक ने नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उसने तैय्यब के बेटे शोएब चौधरी, तैय्यब की पत्नी नसीमा चौधरी के खातों में 13 लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.