पीलीभीत, मई 4 -- नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी न लगने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के देशनगर बाहर चुंगी गौहनियां निवासी अनुज कुमार वर्मा ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि बरेली जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम ढकिया निवासी मानसिंह ने उसको रेलवे बरेली के मालगोदाम में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये ले लिए। यह रुपये उसने अपनी पत्नी के जेवर गिरवीं रखकर दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने रुपये वापस करने में ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.