बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के नगर थानाक्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े पंद्रह लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने कुल 18 लाख रुपये ले लिया, लेकिन नौकरी नहीं लगने पर कुछ पैसा लौटाया, जबकि बाकी पैसा वापस करने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बसडीला निवासी विकास सिंह ने नगर थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके बड़े भाई विवेक पांडेय की नौकरी लगवाने के लिए उनके संपर्क में दो लोग आए। आरोप है कि नौकरी लगवाने के लिए उन्होंने जुलाई 2022 में 14 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से और चार लाख रुपये नकद दिए गए। काफी समय तक नौकरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.