हाथरस, मार्च 13 -- सरस्वती इंटर कालेज में तैनात व्यायाम शिक्षक के अलावा पत्नी व साले के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये हड़प लिए जाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए सिकंदराराऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शिवेन्द्र कुमार पुत्र श्रीनिवास मूल निवासी नावली लालपुर सिकन्द्राराऊ, हाथरस हाल निवासी आवास विकास कालोनी ने सिकंदाराराऊ में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि कुछ समय पूर्व उसकी की मुलाकात सरस्वती इण्टर कालेज,हाथरस में तैनात शारीरिक शिक्षक होरीलाल वर्मा पुत्र गंगादीन निवासी याम जलालपुर धई थाना गदागंज जिला रायबरेली हाल निवासी विभव नगर कालोनी नवोपुर खुर्द से हुई। शिक्षक ने कहा कि उसका बड़ा भाई रेलवे में अधिकारी के पद पर है। जिसके अन्तर्गत रेल्वे विभाग में सरकारी नियुक्तियों की जाती हैं यदि आपका कोई परिवार ...