नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने वाला मुख्य आरोपी दबोचा
आगरा, मई 25 -- शहर कोतवाली में दर्ज ठगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध गिरोह को संचालित कर बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने सीओ के नेतृत्व आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की है। बता दें कि वर्ष 2023 में शहर कोतवाली पुलिस ने नामजद समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप था कि वेदप्रकाश ने अन्य साथियों की मदद से पीड़ितों को रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। युवाओं को झांसे में लेने के लिए ये गिरोह उन्हें जाली मोहरों और हस्ताक्षरों से बने फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देते थे। मामले में सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में रविवार को कोतवाली कासंगज पुलिस ने मामले में वां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.