मैनपुरी, फरवरी 13 -- इलाबांस। जल जीवन निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक के साथ धोखाधड़ी की गई। फर्रुखाबाद और लखनऊ निवासी फूफा, भतीजे ने नौकरी लगवाने के नाम पर 5.19 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने नौकरी मांगी तो उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। घटना की तहरीर पर एलाऊ पुलिस ने आरोपी फूफा, भतीजे के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रदीप सिंह पुत्र श्याम नारायण निवासी इलाबांस थाना एलाऊ ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसने अपनी नौकरी लगवाने के लिए फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कनकोली खुदागंज निवासी मोहित चौहान पुत्र किशनपाल को चार लाख 69 हजार रुपये दिए थे। कुछ दिनों बाद मोहित की पत्नी सपना बीमार पड़ गई तो मोहित ने 50 हजार रुपये और ले लिए। यह रुपये मोहित ने अपनी पत्नी सपना के फोनपे पर डलवाए। मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.